पड़ोसन से तंग आकर बाबा बद्रीनाथ कालोनी निवासी करीब 26 वर्षीय महिला रानी ने मंगलवार दोपहर खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। उसकी फरीदकोट मेडिकल कालेज में मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतका रानी के पति मुकेश कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह आज भी काम पर गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली।
सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा और रानी को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। वहां डाक्टरों ने उसे फरीदकोट रैफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मुकेश कुमार के अनुसार रानी और उसकी पड़ोसन के बीच अक्सर ही झगड़ा होता था। इसके चलते ही रानी ने यह कदम उठाया है।