फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की हत्यारी बेटी को आजीवन कारावास

Mon, 10 Aug 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सेशन जज विवेक पुरी की अदालत ने सोमवार को मां की हत्या करने की दोषी बेटी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसी मामले में दूसरी आरोपी महिला को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव हरिहर झोक निवासी ज्योति ने अपनी मां रानी की हत्या कर उसकी लाश पेटी में बंद कर दी थी और खुद फरार हो गई थी। लाश सड़ने के बाद बदबू आनी शुरू हो गई तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घर का दरवाजा तोड़कर देखा तो पेटी में रानी की लाश पड़ी हुई थी।

पुलिस ने ज्योति और पासो पत्नी पूर्ण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर किया था। पुलिस के मुताबिक रानी अपनी बेटी ज्योति को गलत काम करने से रोकती थी। इसलिए ज्योति ने अपनी मां की हत्या कर दी और लाश पेटी में बंद करके रख दी।
विज्ञापन


थाना कुलगढ़ी पुलिस ने 31 जुलाई 2014 को मामला दर्ज किया था। पुलिस ने ज्योति और पासो के खिलाफ चालान तैयार कर अदालत में पेश किया। सोमवार को जिला सेशन जज विवेक पुरी की अदालत ने ज्योति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और पासो को बरी कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें