फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल पर गए पूर्व फौजी को मार डाला

Mon, 23 Nov 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के संघोल इलाके के गांव पोलोमाजरा में रविवार की रात ट्यूबवेल पर पूर्व फौजी (किसान) की हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव पोहलोमाजरा निवासी भाग सिंह (75) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


घटना का पता सोमवार की सुबह चला। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी संघोल इंचार्ज कुलविंदर सिंह, थाना प्रमुख खमाणों सुखजीत सिंह, डीएसपी अजिंदर सिंह, एसपी (डी) राजविंदर सिंह सोहल मौके ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के भाई लाभ सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया है।

भाग सिंह की लाश ट्यूबवेल के बास खून से सनी पड़ी थी। सिर में चोट का गहरा निशान था। पुलिस ने शंका जताई है कि हमलावर ने लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया है। पुलिस ने मौके पर आसपास की तलाशी लेकर सबूत जुटाए।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पास से बरामद मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। फिंगर प्रिंट माहिरों ने भी मौके पर छानबीन की। मामले में किसी महिला की मौजूदगी होने का शक भी जताया जा रहा है।

परिवार वालों के मुताबिक भाग सिंह अपने बेटे से अलग रहता था और घटना वाले दिन उसकी पत्नी किसी रिश्तेदारी में गई थी। वह घर पर अकेला था। वह रात को ट्यूबवेल पर क्या करने के लिए ठहरा था।
विज्ञापन


ट्यूबवेल पर रात में ठहरने के लिए किसी भी तरह का कोई बिस्तर या रजाई आदि नहीं था। लाश के नजदीक के नजदीक से पुलिस ने एक बेल्ट भी बरामद की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें