फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर को गोली मारकर टैक्सी लूटी

Mon, 23 May 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
भाखड़ा नहर से मिली टवेरा गाड़ी की जांच करते एसएसपी एचएस भुल्लर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैना देवी के नजदीक कोला वाले टोबे के पास दो युवकों ने चालक को गोली मारकर टैक्सी और पांच हजार रुपये लूट लिए। बाजू पर गोली लगने से घायल हुए चालक को सिविल अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। रोपड़ के एसएसपी वरिंदरपाल सिंह का कहना है कि मामला हिमाचल में दर्ज हो गया है और रोपड़ पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


रोपड़ के पुराने बस स्टैंड से रविवार शाम आठ बजे के करीब दो युवकों ने श्री आनंदपुर साहिब जाने के लिए टवेरा टैक्सी किराए पर ली। चालक कश्मीर सिंह के पिता हजारा सिंह ने बताया कि उनके बेटे से श्री आनंदपुर साहिब जाने के लिए टैक्सी किराए पर लेने के बाद दोनो युवकों ने रास्ते में बीयर खरीदी और आनंदपुर साहिब पहुंचने के बाद नैना देवी जाने को कहा। कोला वाले टोबा के पास एक युवक ने आगे वाली सीट पर आकर बैठ गया और  कश्मीर सिंह से अपना सब कुछ देने के लिए कहा। 

इस पर कश्मीर सिंह की युवकों के साथ हाथापाई हो गई। इस दौरान कश्मीर सिंह ने गाड़ी से निकल कर भागने की कोशिश की तो एक युवक ने उस पर गोली चला दी। गोली बायीं बाजू पर लगी। भागने की कोशिश में कश्मीर खाई के पास झाड़ियों फंस गया। इस पर हमला करने वाले युवकों ने समझा कि वह खाई में गिर गया है। इसके बाद वह टैक्सी लेकर फरार हो गए। इस के बाद कश्मीर सिंह एक बाइक सवार  से लिफ्ट लेकर कोला वाले टोबा चौकी पहुंचा और अपने घर पर घटना की सुचना दी। 
विज्ञापन


इस पर घायल कश्मीर सिंह के पिता हजारा सिंह समेत गांव वासी तलवीर सिंह, सुरजीत सिंह लंबड़दार, शमशेर सिंह वहां पहुंचे। घायल कश्मीर सिंह को श्री आनंदपुर साहिब और रोपड़ सिविल अस्पताल के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल चालक के परिजनों को शक है कि आरोपी युवक टैक्सी लेकर देर रात रोपड़ की ओर आए थे। परिजनों ने पुलिस से इस संबंध में जांच करने की मांग की है। रोपड़ के एसएसपी वरिंदरपाल सिंह ने कहा कि इस संबंध में मामला हिमाचल प्रदेश में दर्ज हुआ है और रोपड़ पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। उन्होने कहा कि टैक्सी लूटने वालों ने रोपड़ में कोई पुलिस नाका नहीं तोड़ा है। 

फतेहगढ़ साहिब में भाखड़ा नहर से टैक्सी बरामद
फतेहगढ़ साहिब। गांव मीरपुर की भाखड़ा मेन लाइन से मूलेपुर पुलिस ने एक टवेरा गाड़ी बरामद की है। यह गाड़ी रोपड़ के चालक को हिमाचल में गोली मारकर लूटी गई थी।  
एसएसपी फतेहगढ़ साहिब हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया कुलदीप सिंह निवासी मीरपुर ने सूचना दी सोमवार को सुबह छह बजे वह नहर किनारे टहलने गया था। इस दौरान उसने टवेरा गाड़ी को नहर में देखा और इसकी सूचना अपने मालिक को दी। मालिक ने मूलेपुर पुलिस को सूचित किया। बाद दोपहर एसएसपी दल बल के साथ मीरपुर नहर पुल के पास पहुंचे और गोताखोरों एवं दो क्रेनों की मदद से गाड़ी बाहर निकलवाई। 

गाड़ी में से पेन कार्ड, एक जमीन की फर्द समेत टवेरा के पूरे कागजात बरामद किए हैं। गाड़ी कश्मीर सिंह पुत्र हजारा सिंह निवासी मकान नंबर 464 गली नंबर एक हवेली कलां तहसील एवं जिला रोपड़ के नाम हैं। एसएसपी ने बताया कि ये गाड़ी शेर-ए-पंजाब टैक्सी सर्विस रोपड़ की परमिट वाली है। गाड़ी नैना देवी मार्ग पर रविवार की रात दो अज्ञात व्यक्तियों ने ड्राइवर को गोली मारकर छीनी थी। उन्होंने इस बारे रोपड़ के एसएसपी वरिंदर पाल सिंह से भी फोन पर बात की है। गाड़ी में कितने लोग सवार थे इसके लिए पुलिस सरहिंद से लेकर पटियाला और खनौरी हेड के पानी को खंगाल रही है। नहर की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें