फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल पास करने को अधिकारी मांग रहा था घूस, सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा

Mon, 23 May 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : file photo
विज्ञापन
सीबीआई ने कृषि मंत्रालय के सीनियर अकाउंट अफसर को 55 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सीबीआई ने 21 मई की रात को दिल्ली में ट्रैप लगाकर अकाउंट अफसर दबोचा। आरोपी लाखों के बिल क्लीयर करने के एवज में घूस मांग रहा था।
विज्ञापन


सीबीआई के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान राजीव कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। राजीव कृषि मंत्रालय में सीनियर अकाउंट अफसर के पद पर फरीदाबाद में तैनात था। सीबीआई ने बताया कि आरोपी 6.5 लाख रुपये के बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट वकील रंजना शाही ने सीबीआई में शिकायत दी थी वो कृषि मंत्रालय की तरफ से कई मामलों  की पैरवी पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में रख चुकी है।

 जिसके करीब 6.5 लाख रुपये बिल मंत्रालय के पास पैंडिंग थे। उन्ही बिलों को पास करने के लिए राजीव गुप्ता  उनसे 55 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। महिला वकील ने रिश्वत के पैसे देने को तैयार हो गई व साथ ही अफसर द्वारा पैसे मांगने की शिकायत भी सीबीआई को कर दी। आरोपी ने महिला वकील को शुक्रवार को घूस के पैसे लेकर दिल्ली में पंजाब भवन के पास बुलाया था। सीबीआई ने 21 मई की रात को दिल्ली में पंजाब भवन के आसपास ट्रैप लगाया।
विज्ञापन


जैसे ही वकील से राजीव ने पैसे पकड़े सीबीआई ने रंगे हाथों अकाउंट अफसर को घूस के 55 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की एक दूसरी टीम ने आरोपी के फरीदाबाद स्थित घर पर भी छापे मारकर कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए है। सीबीआई आरोपी से पूछताछ कर रही है कि घूस की रकम आगे और कहां कहां जानी थी। आरोपी के साथ और विभाग के और कौन से अफसर इस खेल में शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें