फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू धोते करंट लगने से युवक की मौत

Wed, 17 Jun 2015 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के त्रिपड़ी बाजार की बेकरी पर मशीन में आलू धोते समय करंट लगने से बुधवार सुबह एक नौजवान की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे वारिसों के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी त्रिपड़ी थाने के एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि मूल रूप से बिहार का रहने वाला सुनील मंडल (18) त्रिपड़ी बाजार में के साहनी बेकरी पर मजदूर करता था। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह मशीन में आलू धो रहा था।

मशीन में पाइप से पानी डालते समय अचानक बिजली के तारों में पानी जाने से सुनील को करंट लगा। गंभीर हालत में उसे राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बेकरी पर सुनील का जुड़वा भाई भी काम करता था। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें