फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने निगला जहर, युवती की मौत

Wed, 17 Jun 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सेखवां में प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया। इस हादसे में युवती की मौत हो गई जबकि युवक बच गया। उधर, पुलिस ने प्रेमी व एक तांत्रिक बाबा समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


पृथ्वी सिंह वासी सरां वाली थाना घल्लखुर्द ने पुलिस को बताया कि आरोपी लाभ सिंह पुत्र नाहर सिंह के साथ एक महिला के संबंध थे। उस महिला ने उसकी पत्नी के भी लाभ सिंह के साथ संबंध बना दिए।

ठाना सिंह तांत्रिक भी लाभ सिंह व महिला के साथ मिला हुआ था। इस बात की भनक जब पृथ्वी सिंह को लगी तो उसने अपनी पत्नी को समझाया लेकिन वह नहीं मानी।

लाभ सिंह और उसकी पत्नी ने तांत्रिक के डेरे में जहरीली दवा निगल ली। इस घटना में उसकी पत्नी की मौत हो गई जबकि लाभ सिंह को बचा लिया गया। पुलिस ने लाभ सिंह, महिला व तांत्रिक ठाना सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें