फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala Murder: 17 साल के किशोर को चाकुओं से गोदा, सिगरेट का धुआं मुंह पर मारने का विरोध करने पर ले ली जान

Thu, 25 Jul 2024 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

17 साल का साहिल अपने भाई के साथ दोस्त के घर माता की चौकी में गया था। आरोपी गुरध्यान सिंह ने सिगरेट का धुआं उसके मुंह पर दे मारा, जिसका उसने विरोध किया। इस पर आरोपी ने उसे चाकू मार दिया। 
विज्ञापन
मृतक साहिल - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के गांव ऊंटसर में सिगरेट का धुआं मुंह पर मारने का विरोध करने पर 17 साल के एक किशोर का कत्ल कर दिया गया। आरोपी ने चाकू से किशोरी की बाईं जांघ और छाती में दाईं तरफ वार किया। 
विज्ञापन


थाना घन्नौर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घन्नौर के डीएसपी बूटा सिंह ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में टीमें बनाकर छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। आरोपी की पहचान गांव ऊंटसर के रहने वाले गुरध्यान सिंह के तौर पर हुई है। वहीं मृतक नौजवान का नाम साहिल है, जो गांव कामी खुर्द का रहने वाला था।

माता की चौकी में आया था साहिल

मृतक के भाई हर्ष कुमार की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वह व उसका छोटा भाई साहिल अपने पड़ोसी सुखविंदर सिंह के साथ उनके दोस्त हर्ष निवासी गांव ऊंटसर के घर देर रात माता की चौकी पर गए थे। देर रात दो बजे वह, साहिल व सुखविंदर सिंह तीनों पेशाब करने के लिए हर्ष के घर के बाहर गए। वहां आरोपी गुरध्यान सिंह सिगरेट पी रहा था। आरोपी ने सिगरेट का धुआं साहिल के मुंह पर छोड़ा। इस पर साहिल ने एतराज किया, तो आरोपी गाली-गलौच पर उतर आया और हाथापाई करने लगा। 

दोनों को उलझता देख हर्ष व सुखविंदर सिंह इनको छुड़ाने लगे. लेकिन इसी दौरान गुरध्यान ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर साहिल की बाईं जांघ व छाती में दाईं तरफ वार कर दिए। खून से लथपथ साहिल जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। साहिल को उसके दोस्त मोटरसाइकिल पर पास के अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान साहिल की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें