फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने किया पिता का कत्ल: 70 साल के बुजुर्ग पर बेटे को नहीं आया तरस, ईंट लेकर पीछे दौड़ा... मां न भागती तो...

Mon, 14 Apr 2025 09:25 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पटियाला में एक कलयुगी बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की ईंट मारकर हत्या कर दी। आरोपी के सिर पर ऐसा खून सवार था कि वह बुजुर्ग मां को मारने के लिए भी उसके पीछे दौड़ा। बुजुर्ग महिला ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
पटियाला में पिता की हत्या।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में एक कलयुगी बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की बेरहमी हत्या कर दी। नाभा के गांव दुल्लदी की डल्ला कॉलोनी में रविवार रात नशे में धुत बेटे ने 70 साल के बुजुर्ग के सिर में ईंट मार कर उसकी जान ले ली। इस दौरान मां ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने परिवार वालों के बयान आरोपी बेटे कुलदीप सिंह (45) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान साहिब सिंह के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


आरोपी कुलदीप सिंह गांव के नजदीक ही एक फैक्टरी में काम करता है और शराब पीने की बुरी लत का शिकार है। इसी वजह से उनके घर में अकसर लड़ाई-झगड़ा रहता था। रविवार रात को भी दोनों बाप-बेटा में शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया। उस समय आरोपी नशे में धुत था।

मृतक साहिब सिंह के दूसरे बेटे राज सिंह ने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह गाली-गलौच करने लगा और फिर गुस्से में आकर हाथ में ईंट लेकर मारने के लिए अपनी मां के पीछे भागा। बुजुर्ग मां ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन बाद में आरोपी ने अपने पिता के सिर में ईंट मार कर उसका कत्ल कर दिया। 
विज्ञापन


थाना सदर नाभा के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह समराओ ने बताया कि घरेलू क्लेश के चलते आरोपी बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के भी इस हमले में चोट लगी है और वह इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल है। वहीं बुजुर्ग की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें