फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: विदेश से बेटा करता रहा फोन... मां की हो चुकी थी हत्या, घर से 35 तोले सोना, 5000 यूरो व 2.5 लाख गायब

Mon, 14 Apr 2025 08:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद, फगवाड़ा (कपूरथला)

सार

विदेश में रहने वाला बेटा पंजाब में अपनी मां को बार-बार फोन कर रहा था, लेकिन मां ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसने अपने बड़े भाई को फोन किया। महिला का बड़ा बेटा जब घर पहुंचा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फगवाड़ा के गांव हरदासपुर में महिला सरपंच की सास का संदिग्ध हालात में घर से शव बरामद हुआ है। मृतक महिला के सरपंच पति बेटे ने लूट के बाद मां की हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान राम प्यारी (65) के रूप में हुई है। थाना सतनामपुरा में मृतका की छोटी बहू मनदीप कौर के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी रुपिंदर कौर भट्टी, डीएसपी भारतभूषण पुलिस फोर्स लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और जांच तेज कर दी।

विज्ञापन


परिजनों को इस घटना का पता तब चला जब विदेश में रहने वाले बेटे ने अपनी मां को फोन किया तो मां ने फोन नहीं उठाया। तब उसने अपने भाई को फोन किया। जब उसका भाई देखने गया तो उसे पता चला कि यह घटना घटी है। 

गांव की सरपंच बलविंदर कौर हैं और भाजपा से संबंधित हैं। सरपंच बलविंदर कौर की सास अपने छोटे बेटे के घर पर बहू के साथ रहती थी। उनका देवर विदेश में रहता है। उसकी पत्नी के मायके गई थी और सास राम प्यारी घर पर अकेली थी। घर के पहली मंजिल पर पीजी है, जहां कुछ स्टूडेंट्स रहते हैं और वह घर पर सो रहे थे। गांव की महिला सरपंच के पति बिंदर कुमार ने आरोप लगाया है कि लुटेरे घर में घुसे, अलमारियां और लॉकर तोड़ डाले और उसकी मां की हत्या कर दी। उसने कहा कि लुटेरे घर से 35 तोले सोना, 5000 यूरो और ढाई लाख रुपये की भारतीय करंसी लूट कर ले गए हैं।
विज्ञापन


एसपी रुपिंदर कौर भट्टी व डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही राज से पर्दा उठेगा। डीएसपी ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि से मामला कुछ पेचीदा दिखाई पड़ रहा है। थाना सतनामपुरा में मृतका की छोटी बहू मनदीप कौर के बयान पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें