फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में सास-बहू सहित चार की मौत

Mon, 15 Jun 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के विभिन्न स्थानों पर हुए भयंकर सड़क हादसों में सास व गर्भवती बहू सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

गांव तेलूपुरा निवासी रछपाल सोनी सोमवार सुबह अपनी गर्भवती पत्नी गुरविंदर कौर के इलाज को अपनी मां कमलेश रानी के साथ मोटरसाइकिल पर पंचकोसी जा रहे थे। गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्राली से उनकी टक्कर हो गई।

इसमें कमलेश रानी व गुरविंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रछपाल सोनी बुरी तरह से घायल हो गया।
दूसरी घटना में गांव चूहड़ीवाला धन्ना के निकट एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा जाने से कार सवार एक युवक राजन पुत्र नत्थूराम की मौत हो गई व 4 अन्य युवक राजन, राहुल, संदीप, गगनदीप घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगाें ने घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। उपचाराधीन सादुलशहर निवासी देवेंदर ने बताया कि जंडवाला मीरांसांगला निवासी उसके दोस्त जसपिंदर सिंह की मां बीमार थी।
विज्ञापन


उसका पता लेने के लिए वह तथा उसके दोस्त राजन, राहुल, संदीप, गगनदीप कार में सवार होकर सादुलशहर से जंडवाला जा रहे थे। गांव बल्लूआना के पास कार की टक्कर से एक स्कूटर सवार व्यक्ति महेंदर सिंह पुत्र मुकंद सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें