दुकानदार द्वारा अकाली नेता से उधार के राशन के रुपये मांगने उस समय महंगे
पड़ गए जब अकाली नेता ने गुस्से में आकर दुकानदार पर पिस्तौल तान कर जान से
मारने की धमकी दे डाली।
पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर आरोपी
रघुबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बनूड़ में
हरमिंदर करियाना स्टोर की दुकान करने वाले हरमिंदर सिंह ने अकाली नेता व
मार्केट कमेटी के सदस्य रघुबीर सिंह को राशन आदि उधार पर दिया था। इसके
लगभग 50 हजार रुपये लेने थे।
कल जब वह दुकान पर आया तो दुकानदार ने
पिछले रुपयों की मांग की। इससे तैश में आए रघुबीर सिंह ने दुकानदार पर
पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इससे पास के दुकानदार इकट्ठे हो
गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। रोष स्वरूप
दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। दुकानदारों के रोष को देखते हुए
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।