फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल-कार की टक्कर में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

Thu, 17 Dec 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरहिंद रोड पर वीरवार शाम कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार पति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


उसे राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही थी। फग्गनमाजरा का रहने वाले जगमीत सिंह (35) अपनी पत्नी गुरमीत कौर (33) के साथ किसी काम के कारण गांव फग्गनमाजरा से पटियाला की तरफ अपने मोटरसाइकिल पर आ रहा था। रास्ते में पटियाला-सरहिंद रोड पर गांव कसियाना के बस स्टैंड के नजदीक उसके मोटरसाइकिल में पीछे से एक कार चालक ने जोरदार टक्कर मारी।
विज्ञापन


यह टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जगमीत सिंह गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं नीचे गिर गया। उसकी पत्नी उछल कर नजदीकी शैलर की ऊंची दीवार से ऊपर होते हुए अंदर जा गिरी। वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायलों को राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। जहां जगमीत सिंह को मृत करार दिया गया, जबकि गुरमीत कौर की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें