पुलिस ने एक होटल में छापामार कर मालिक की ओर से चलाए जा रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने होटल चालक समेत 9 खिलाफ केस दर्ज कर चार महिलाओं समेत आठ आरोपियों को काबू किया है।
एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि एक होटल को गुरलाल सिंह नामक का व्यक्ति ठेके पर लेकर चला रहा था। उन्हाेंने बताया कि इस होटल में कथित देह व्यापार चलने की पुलिस को सूचना मिली थी।
उन्हाेंने बताया कि पुलिस ने वहां पर छापा मार चार महिलाओं समेत जसकरन सिंह, कुलदीप सिंह, परमिंदर सिंह और रवि कुमार को काबू किया है। उन्हाेंने बताया कि आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।