फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आठवीं के छात्र को बेरहमी से पीटा

Sat, 06 Jun 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ की ओर से आठवीं कक्षा के विद्यार्थी की बिना गलती मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित विद्यार्थी के अभिभावकों ने सिविल अस्पताल में धरना लगा पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में दाखिल पीड़ित अजय कुमार निवासी बस्ती साधांवाली मोगा ने बताया कि वह ज्यूडिशियल कांपलेक्स में अपने कागज फोटो स्टेट करवाने गया था। इस दौरान पुलिस ने उसे वहां से उठा लिया।

थाना सिटी में देर शाम तक भूखा रखा और यहां तक कि पानी भी नहीं दिया। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसे सीआईए स्टाफ ने बेरहमी से मारपीट कर उल्टे मुंह डालकर पट्टे से पीटा। पीड़ित विद्यार्थी की बाजू और पीठ पर मारपीट के निशान थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार को गैंगस्टर किरपाल सिंह की अदालत में पेशी थी। इस दौरान कुछ नौजवान लड़के उसे मिले थे। इस मौके पर सिविल कपड़ों में पंजाब पुलिस की निशान देही पर कुछ लड़कों को पुलिस ने उठा लिया।

उनके पास से गांव दुसांझ निवासी पूर्व फौजी बलदेव सिंह की हत्या के बारे में पूछताछ की। पीड़ित विद्यार्थी ने बताया कि उसे देर रात 11 बजे छोड़ा गया। पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर ने अपनी फेसबुक अकाउंट पर गांव दुसांझ में गोलियों मार कर हलाक किए गए पूर्व फौजी बलदेव सिंह की हत्या के बारे टिप्पणी की थी।

इसके अलावा पूर्व फौजी की शिकायत पर चार वर्ष पहले दर्ज अगवा केस में गैंगस्टर किरपाल सिंह नामजद आरोपी है। जिला पुलिस प्रमुख जतिंदर सिंह खेहरा ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है और न ही उनको इस बारे में कोई शिकायत मिली है। शिकायत मिलने पर ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें