फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट दुगने करने का झांसा देकर लाखों ठगे

Wed, 08 Jul 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी सी मशीन द्वारा मौके पर ही नोट दुगने करने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में थाना नंबर एक की पुलिस ने कच्चा सीडफार्म निवासी एक व्यक्ति सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव भूटीवाला थाना कोटभाई निवासी महिला जसवीर कौर पत्नी जगसीर सिंह व कोठे तेग सिंह निवासी प्रदुमन सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि अबोहर के कच्चा सीडफार्म निवासी काला सिंह सहित गांव घुड़ियाना निवासी ऊवरसीर उर्फ जगसीर, थाना बरीवाला के गांव भूटीवाला निवासी सुखमंदर सिंह उर्फ काला तथा कोटसंघाराई निवासी जगजीत सिंह उसके पास आए और एक मशीन दिखाते हुए कहा कि इससे वे उनके नोट दुगने कर देंगे।

शिकायतकर्ता ने उनके झांसे में आकर उन्हें कुछ रुपये दे दिए। उसके बाद न तो उन्होंने उन रुपयों को दुगना किया और न ही उसके मूल रुपये वापस किए। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सहायक थानेदार गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस गिरोह ने अब तक लोगों के लाखों रुपये हड़प लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें