विजिलेंस विभाग की टीम ने लुधियाना के एक ठेकेदार से कमीशन मांगने वाले नापतौल विभाग के इंस्पेक्टर को 42 सौ रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।
विजिलेंस विभाग के डीएसपी प्रीतीपाल सिंह ने बताया कि नापतौल विभाग की तरफ से 23 अगस्त को मालेरकोटला में तराजू (कांटे) की रिपेयर संबंधी कैंप लगाया गया था। इसमें लुधियाना के ठेकेदार अतुल कोहली ने तराजुओं की रिपेयर का ठेका लिया था।
नापतौल विभाग का इंस्पेक्टर बलकार सिंह ठेकेदार अतुल कोहली से कमीशन मांग रहा था। इसकी शिकायत अतुल ने विजिलेंस विभाग को कर दी। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने इंस्पेक्टर बलकार सिंह को सरकारी गवाह प्रहलाद सिंह और गुरप्रीत सिंह (दोनों बागवानी अधिकारी) की मौजूदगी में 42 सौ रुपये रिश्वत लेते काबू करके मामला दर्ज किया है।