फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala Murder: श्मशानघाट में युवक की गोली मारकर हत्या, ताया के फूल चुगने गया था, घात लगाए बैठे थे आरोपी

Sat, 30 Nov 2024 08:22 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

कत्ल किए नवनीत सिंह को पटियाला निवासी हरदीप सिंह टिवाणा की ओर से गोद लिया गया था। आरोप हैं कि नवनीत सिंह ने स्वर्गीय हरदीप सिंह टिवाणा की वसीयत में गलत तरीके से एक होटल को अपने नाम कर लिया था। यह होटल हिमाचल प्रदेश में कसौली के नजदीक धर्मपुर में हैं। इसे लेकर नवनीत सिंह के रिश्तेदार उससे रंजिश पाले बैठे थे।
विज्ञापन
मृतक नवनीत सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के थाना कोतवाली के अधीन पड़ते घलौड़ी गेट के नजदीक स्थित श्मशानघाट में ताया के फूल चुगने पहुंचे युवक की गोलियां मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 29 साल के नवनीत सिंह निवासी सन्नौरी अड्डा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह नवनीत सिंह अपने ताया के फूल चुगने के लिए घलौडी गेट के नजदीक स्थित श्मशानघाट में गया था। वहां पहले से ही घात लगाकर दो लोग बैठे थे, जिन्होंने गर्म लोई ले रखी थी और पहचान छिपाने के लिए मंकी कैप पहन रखी थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

पीछे से मारी दो गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक श्मशानघाट में नवनीत सिंह पर पीछे से आरोपियों ने गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली नवनीत सिंह के सिर और एक बाई टांग में लगी। बुरी तरह से घायल नवनीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक नवनीत सिंह 315 बोर की पिस्टल के साथ गोलियां चलाई गई हैं। वारदात के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए, जो एक सफेद रंग की गाड़ी में आए थे। सूचना मिलने पर तुरंत थाना कोतवाली पुलिस और सीआईए स्टाफ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक माहिरों की मदद से जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गईं। इससे भी पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे।

रिश्ते में लगते चाचा का नाम आया सामने

एसपी (डी) योगेश शर्मा के मुताबिक कत्ल किए नवनीत सिंह को पटियाला निवासी हरदीप सिंह टिवाणा की ओर से गोद लिया गया था। आरोप हैं कि नवनीत सिंह ने स्वर्गीय हरदीप सिंह टिवाणा की वसीयत में गलत तरीके से एक होटल को अपने नाम कर लिया था। यह होटल हिमाचल प्रदेश में कसौली के नजदीक धर्मपुर में हैं। इसे लेकर नवनीत सिंह के रिश्तेदार उससे रंजिश पाले बैठे थे। इसी रंजिश के चलते रिश्तेदारों ने श्मशानघाट में गोलियां चलाकर नवनीत सिंह का कत्ल कर दिया।

कत्ल की वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया है, लेकिन पुलिस ने इस कत्ल केस की गुत्थी को कुछ घंटों में ही सुलझाकर आरोपियों की पहचान कर ली है। थाना कोतवाली इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपियों में एक मिट्ठू नाम का व्यक्ति है, जो रिश्ते में मरने वाले नवनीत सिंह का चाचा लगता है। दूसरा आरोपी भी रिश्तेदार ही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश फिलहाल जारी है। जल्द ही दोनों को काबू कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें