फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: पटियाला में युवक ने साढ़े तीन साल की भांजी के पेट में पेचकस से किए 35 वार, जांच में बड़ा खुलासा

Sat, 27 Nov 2021 06:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

वारदात के वक्त सभी लोग घर पर ही थे, लेकिन दूसरे कमरों में होने के कारण और कोई आवाज न सुनने के चलते किसी को इस बारे में कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन
पटियाला में मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के थाना कोतवाली के अधीन पड़ती तेजबाग कालोनी में शनिवार सुबह एक युवक ने अपनी साढ़े तीन साल की भांजी के पेट में पेचकस से लगातार कई वार करके उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है। थाना इंचार्ज हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए बच्ची के पिता को बुलाया गया है, उनके बयानों के आधार पर पुलिस द्वारा केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


थाना इंचार्ज ने बताया कि साढ़े तीन साल की माहिरा अपनी मां निशी के साथ कपूरथला से दो दिन पहले ही पटियाला की तेजबाग कालोनी में अपने नानके घर आई थी। उसके पिता मनीष गुप्ता दोनों को छोड़कर गए थे, जो शिक्षा विभाग में लेक्चरार हैं। दरअसल उसके नाना का आपरेशन था। इसी बीच शनिवार सुबह घर के ड्राइंग रूम में माहिरा के मामा पंकज (36) ने पेचकस से भांजी के पेट में करीब 35 बार वार करके उसकी हत्या कर दी। 

पुलिस के मुताबिक वारदात के वक्त सभी लोग घर पर ही थे, लेकिन दूसरे कमरों में होने के कारण और कोई आवाज न सुनने के चलते किसी को इस बारे में कुछ पता नहीं लगा। जब कुछ देर तक बच्ची न दिखी, तो मां ने घर में इधर-उधर देखा। इसी बीच ड्राइंग रूम के फर्श पर बच्ची की लाश खून से लथपथ पड़ी मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी पंकज पिछले काफी समय से डिप्रेशन का शिकार था और इसी के चलते उसने पावरकॉम में एसडीओ की नौकरी भी छोड़ दी थी। पिछले करीब एक साल से वह पबजी गेम खेलने की बुरी लत का भी शिकार हो चुका था। जिससे उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें