फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर बेटे को किया घायल, जाने क्या थी वजह

Tue, 21 Feb 2017 03:56 PM IST
पटियाला
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति ने बैट से हमलाकर पत्नी का कत्ल कर दिया और नौजवान लड़के को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। गंभीर घायल बेटे को सरकारी राजिंदरा अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जिस समय यह वारदात हुई, उस समय घर में आरोपी की वृद्ध मां भी थी।  थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी थाना इंचार्ज सुरिंदर भल्ला ने बताया कि टोभा बाबा ध्याना के नजदीक चूरां वाली गली का निवासी हरचरन सिंह उर्फ बिट्टू (47) ड्राइवरी का काम करता है। उसका पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी पत्नी रूपिंदर कौर उर्फ रूपी (45) और बेटे सिमरन सिंह उर्फ  बीनू (23) के साथ लड़ाई झगड़ा चल रहा था।
दरअसल मोबाइल की दुकान पर काम करने वाले सिमरन,का किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों जल्द शादी करने वाले थे। पिता हरचरन सिंह इस शादी के खिलाफ था, जबकि मां रूपिंदर कौर बेटे का साथ दे रही थी। सोमवार सुबह तीनों में फिर से शादी की बात को लेकर लड़ाई हुई। इसी दौरान गुस्से में आए हरचरन सिंह ने लकड़ी का बैट उठाकर पहले अपनी पत्नी के बायीं कनपटी पर वार करके कत्ल कर दिया।  
विज्ञापन
इसके बाद उसने अपने लड़के सिमरन सिंह के भी सिर में बैट से हमलाकर गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और घायल बेटे को तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले गई, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। थाना इंचार्ज के मुताबिक आरोपी हरचरन सिंह के खिलाफ हत्या का पर्चा दर्ज कर लिया गया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसे पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन

  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें