फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाने से घर ले जाकर नाबालिग से अश्लील हरकतें

Thu, 08 Sep 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
पातड़ा थाने के अधीन पड़ते गांव हरियाऊ खुर्द में एक नाबालिग को बहाने से घर ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जब लड़की ने शोर मचाया तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर युवक समेत चार पर केस दर्ज कर लिया है। अभी इस केस में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

मामले की जांच अधिकारी पातड़ां थाने की पुलिस मुलाजिम राजविंदर कौर ने बताया कि 14 साल की पीड़ित लड़की ने पातड़ां पुलिस के पास बयान दिया है कि अमनदीप कौर उसे बहाने से अपने घर बुलाकर ले गई। जब वह वहां पहुंची तो उसकी बुआ के लड़के कुलदीप सिंह (25) ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। शोर मचाने पर कुलदीप सिंह, ममेरी बहन अमनदीप कौर, कुलदीप सिंह की मामी रानी और एक अन्य आरोपी बब्बू ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह से बच कर लड़की अपने घर पहुंची और परिवार के लोगों को सारी बात बताई। पुलिस ने अब मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें