फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती पर किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज

Wed, 18 May 2016 03:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
मृतक दर्शन सिंह की फाईल फोटो।
विज्ञापन
अमलोह सब डिवीजन के गांव भगवानपुरा के एक किसान ने कर्ज के बढ़ते बोझ से दुखी होकर 10 मई की रात को जहर निगल लिया था। पहले उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला में भर्ती करवाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार को किसान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान दर्शन सिंह (50) निवासी भगवानपुरा अमलोह के तौर पर हुई है। सब इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार ने बताया कि मृतक दर्शन सिंह के बेटे बलविंदर सिंह के बयान के आधार पर आढ़ती पवन कुमार पप्पी पर हत्या के लिए मजबूर करने की धारा-306 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार दर्शन सिंह पर 13-14 लाख का कर्ज था। उसके पास पांच एकड़ जमीन थी, मृतक के तीन लड़कियां शादीशुदा और दो लड़के थे। मामले की जांच कर रहे आईओ नरिंदर कुमार ने बताया कि दर्शन सिंह ने अमलोह के एक आढ़ती पवन कुमार से कर्ज लिया हुआ था। 10 मई को आढ़ती पवन कुमार दर्शन सिंह के घर पैसे लेने आया था। उसी रात दर्शन सिंह ने जहर निगल लिया। एसएचएओ अमलोह कंवलजीत सिंह के अनुसार मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि उसने कौन सी दवा निगली थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें