एक दुकानदार द्वारा अपने सोशल अकाउंट पर गुरु नानक देव जी के खिलाफ भद्दी टिप्पणी करने का मामला सामने आया है।
दुकानदार के खिलाफ भड़की सिख संगत ने थाना कोतवाली में शिकायत दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
मामले के जांच अधिकारी दो नंबर डिविजन के इंचार्ज सुखदीप सिंह ने बताया कि तूड़ी बाजार में दुकान चलाने वाले श्याम सुंदर नाम के व्यक्ति पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया के अपने अकाउंट पर 10 अगस्त को श्री गुरु नानक देव के बारे में गलत टिप्पणी की है। पूर्व पार्षद कंवलजीत सिंह गोना ने आरोप लगाया कि भद्दी टिप्पणी करने के अलावा आरोपी श्याम सुंदर ने भापा बिरादरी और सरदारों के बारे में भी अपने सोशल अकाउंट पर गलत शब्दावली का प्रयोग किया है।
जैसे ही इस मामले के बारे में अदालत बाजार और किला चौक के नजदीक रहती सिख संगत को पता लगा, सभी इकट्ठा होना शुरू हो गए। सारी सिख संगत थाना कोतवाली पहुंची। इससे पहले कि सिख संगत कोई धरना रैली या अन्य एक्शन लेती, उससे पहले ही थाना इंचार्ज नेे मामले के बारे में लिखित रूप में शिकायत मांग ली। थाना इंचार्ज गुरप्रीत सिंह भिंडर ने कहा कि सिख संगत से मिली लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।