फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर पुलिस ने 11 लाख रूपये की 450 पेटी देसी शराब सहित दो को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जूस की आड़ में शराब की तस्करी
विज्ञापन

450 पेटी देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
सदर पुलिस ने नाके पर ट्रक से की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। सदर पुलिस ने जूस की आड़ में ले जाई जा रही 452 देसी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट समेत कई धाराओं केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी कृष्ण कुमार पांथे ने बताया कि सदर थाने के अधीन आती बसंतपुरा पुलिस चौकी प्रभारी स्वर्ण सिंह ने पुलिस टीम के साथ राजपुरा-सरहिंद राष्ट्रीय राजमार्ग एजीएम रिजोर्ट के पास नाका लगाया थ।ा इस दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वहां से गुजर रहे यूपी नंबर के ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। पुलिस को रियल जूस की पेटियों के नीचे देसी शराब की 450 पेटियां बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में सात सौ पेटिया रियल जूस की लोड की गई थी। उनके नीचे दूसरी स्टेट की शराब सप्लाई के लिए छिपाकर ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि ट्रक में सवार ड्राइवर जगदीप सिंह निवासी गांव बैंसा पीलीभीत यूपी व प्रहलाद सिंह निवासी गांव टिबा टपरियां जिला रोपड़ से शराब के दस्तावेज व परमिट की मांग गई गई। इस पर वह कुछ भी नहीं दिखा पाये। इस पर पुलिस ने ट्रक समेत शराब कब्जे लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पंजाब सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाकर शराब बेचने आरोप में उन पर धोखाधड़ी व एक्साइज एकट का मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया कर रिमांड मांगा जाएगा। रिमांड मिलने पर दोनों आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें