फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व ससुराल से तंग युवक ने किया सुसाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी और ससुरालियों से दुखी युवक ने दी जान
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा, पत्नी के नाजायज संबंधों से परेशान था
अमर उजाला ब्यूरो
नाभा (पटियाला)।
शहर के मोहल्ला पुराना हाथी खाना में एक युवक ने सोमवार को अपनी पत्नी और ससुरालियों से तंग आकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह (27) के तौर पर हुई है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से नाजायज संबंध हैं। इस बारे में उसने कई बार अपनी पत्नी को रोका, लेकिन हर बार वह उसको मारने की धमकी देती थी। इसके साथ ही उसके ससुराल वाले भी उसको धमकियां देते रहते थे।
विज्ञापन

मृतक के पिता राजिंदर सिंह के बयान पर थाना कोतवाली पुलिस ने प्रवीण शर्मा वासी नाभा, पत्नी जश्न दीप कौर, सास गुरजीत कौर, ससुर गुरमीत सिंह और साला गगन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें