पूर्व कांग्रेस नेता के घर से नशा, हथियार बरामद
जालंधर। थाना पांच की पुलिस ने पूर्व कांग्रेस नेता रघुबीर सिंह लल्ली के घर में छापामारी की। इस दौरान वहां से 180 ग्राम नशीला पाउडर और तेजधार हथियार बरामद किए गए। पुलिस की छापामारी से पहल ही लल्ली घर से फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है। लल्ली पहले कांग्रेस नेता था। उस पर संतरा मोहल्ला में हफ्ता वसूली को लेकर दोहरे हत्याकांड का आरोप था, जिसमें वह काफी समय तक जेल में भी रहा। थाना पांच के ट्रेनिंग आईपीएस जसप्रीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने लल्ली के घर की तलाशी ली। इस दौरान वहां से तेजधार हथियार और नशीला पाउडर बरामद किया गया। वह छापामारी से पहले ही फरार हो गया था।