नाबालिग की परिवार वालों ने कराई जबरन शादी, दुष्कर्म
त्रिपड़ी पुलिस ने पति के खिलाफ दर्ज किया मामला, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। नाबालिग लड़की का परिवार वालों की ओर से जबरन विवाह कराने और फिर दुष्कर्म जाने का मामला सामने आया है। त्रिपड़ी थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
नाबालिग ने बयान में बताया कि वह पटियाला के त्रिपड़ी में अपनी नानी के घर आई थी। यहां उसके परिवार ने 12 अक्तूबर 2018 को जबरन उसकी शादी अंबाला निवासी से करा दी गई। आरोपी शादी के बाद नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा। नाबालिग ने किसी तरह से चंडीगढ़ वुमन हेल्पलाइन में शिकायत दी। इसके बाद से वुमन हेल्प लाइन ने केस को पटियाला में संबंधित थाना त्रिपड़ी पुलिस के पास शिफ्ट कर दिया। त्रिपड़ी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना इंचार्ज राजेश मल्होत्रा ने बताया कि अभी केस शिफ्ट होकर उनके पास आया है। मामले के सारे पहलुओं और तथ्यों को जानने के बाद जल्द मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।