फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रडार पर अतीक के करीबी, कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब अतीक के करीबियों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन


अतीक के स्थानीय नेटवर्क को चिह्नित करने में जुटी पुलिस
जेल रिकॉर्ड और सर्विलांस की मदद से मिलने-जुलने वालों का तैयार हो रहा ब्योरा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पूर्व सांसद अतीक अहमद के बरेली जेल भेजे जाने के बाद अब उसके करीबियों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू हो गई है। पुलिस उन लोगों को चिह्नित कर रही है, जो लंबे समय से अतीक के संपर्क में रहे हैं। देवरिया से बरेली जेल तक की यात्रा के दौरान भी वह अतीक के ही साथ रहे। सर्विलांस के जरिए पुलिस उनके नंबर ट्रेस कर रही है।
करीब 20 महीने तक अतीक अहमद देवरिया जिला जेल में रहा है। जेल में अपनी धाक जमाने के लिए उसने हर हथकंडे अपनाए। किसी को डरा-धमका कर तो किसी की मदद कर अपने प्रभाव में लिया। जेल सूत्रों की मानें तो अतीक ने तमाम ऐसे लोगों की जमानत भी कराई, जो धनाभाव के कारण इसमें सक्षम नहीं थे। शहर में डेरा डाले उसके गुर्गे भी गाहे-बगाहे लोगों की मदद करते थे, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सका। कई ऐसे भी युवा हैं, जो बस दूसरों पर धाक जमाने के लिए अतीक के संपर्क में आए। उससे रोजाना जेल में मिलने-जुलने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। पौने दो साल की अवधि में अतीक ने यहां अपना तगड़ा नेटवर्क बना लिया था। यही कारण भी रहा कि जब उसे देवरिया से बरेली जेल ले जाया गया तो करीबी उसके पीछे-पीछे वहां तक गए थे। अतीक के जाने के बाद अब प्रशासन उसके स्थानीय नेटवर्क को तोड़ने में जुटा है। ऐसे चेहरों को खंगाला जा रहा है, जो नियमित रूप से अतीक के संपर्क में थे। जेल के रिकॉर्ड और करीबियों के नंबर के माध्यम से उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। इस कार्य में पुलिस की सर्विलांस सेल को लगाया गया है तो खुफिया शाखा भी सक्रिय है। इस बाबत एसपी एन. कोलांचि ने बताया कि हर पहलू पर गहन छानबीन की जा रही है। सभी टीमों को अपने माध्यम से नेटवर्क खंगालने में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले में थी गुर्गों की सक्रियता
सूत्रों के मुताबिक अतीक के जिला जेल में बंद रहने के दौरान उसके गुर्गों की सक्रियता यहां बढ़ गई थी। यह गुर्गे शहर के एक मोहल्ले में ठिकाना बनाए थे। इस मोहल्ले के कई लोग उनके संपर्क में थे। इसमें कुछ राजनीतिक चेहरे भी शामिल हैं। अतीक के बरेली पहुंचने के दौरान जिन लोगों को उसके साथ देखा गया था, उसमें भी यहां के कुछ युवक शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें