फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्टिंग के लिए पहुंची टीम को जड़े थप्पड़, मामला थाने पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट टेस्टिंग के लिए पहुंची टीम को मारे थप्पड़
विज्ञापन

थाने पहुंचा मामला, पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत करवाया
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब के तहत पोस्ट टेस्ट के लिए ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अफसर की अगुवाई में पहुंची टीम से स्कूल में सीएमटी को थप्पड़ जड़ने के अलावा दुर्व्यवहार किया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर खेड़ी गंडिया थाने में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों में टेस्टिंग का काम चल रहा है। इसकी मुहिम के तहत ब्लॉक घन्नौर के ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अफसर गुरदीप सिंह अपनी टीम के साथ विभिन्न गांवों के स्कूलों में टेस्टिंग के लिए गए थे। यहां पर इस मुहिम का बायकाट किया गया। इस दौरान टीम सरकारी एलीमेंट्री स्कूल गांव लोचमा में पहुंची तो इस दौरान बाहरी ब्लाक से शिक्षा प्रोवाइडर टीचर यूनियन पटियाला के प्रधान गुरप्रीत सिंह अपने साथियों के साथ आ गए। इतना ही नहीं जब एक टीचर कमरे में टेस्टिंग के लिए जाने लगा तो उनको कमरे के अंदर बंद करने का प्रयास किया गया। बताया जाता है कि सीएमटी रघुबीर बहादुर को थप्पड़ मारने के अलावा गले से पकड़ लिया गया। उसे मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घन्नौर ब्लॉक के प्राइमरी शिक्षा अफसर गुरदीप सिंह ने बताया कि उक्त टीचर यूनियन प्रधान गुरप्रीत सिंह ने सीएमटी रघुबीर बहादुर के साथ धक्का-मुक्की करने के अलावा थप्पड़ मारकर सरकारी काम करने में रुकावट डाली गई। कथित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत खेड़ी गंडिया थाने में दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें