नाबालिग लापता, युवक पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में थाना डिवीजन नं. 2 में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता पठानकोट निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। चार बच्चों में उसकी सबसे छोटी बेटी घर से घरेलू सामान लेने के लिए बाजार गई थी। वह जब शाम को घर आया तो देखा कि उसकी बेटी घर में नहीं थी। उसने बेटी को आसपास ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला। पिता ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसे पूरा यकीन है कि अज्ञात युवक उनकी नाबालिग बेटी को शादी करवाने की नीयत से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि थाना डिवीजन नं.2 में शिकायत आने पर पिता के बयान पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।