फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों से बदसलूकी के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को मानवाधिकार मंच की प्रधान बता डाक्टरों से बदसलूकी
विज्ञापन

मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
खुद को मानवाधिकार मंच की राष्ट्रीय प्रधान बताकर एक महिला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. भुपिंदर सिंह की शिकायत पर आरोपी महिला दपरविंदर कौर निवासी पंजाबी बाग के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सरकारी राजिंदरा अस्पताल के एमएस डा. भूपिंदर सिंह ने पुलिस के पास बयान दिया है कि आरोपी महिला परविंदर कौर खुद को मानवाधिकार मंच की राष्ट्रीय प्रधान बताती है। जबकि परविंदर कौर को संस्था से बर्खास्त किया हुआ है। एमएस ने आरोप लगाया है कि परविंदर कौर तीन बार राजिंदरा अस्पताल आ चुकी हैं। इस दौरान वह बच्चा विभाग, कभी एक्सरे विभाग और कभी मेन आपरेशन थियेटर में चली गईं और वहां तैनात डाक्टरों व स्टाफ के साथ बहसबाजी और बदसलूकी की। आरोपी महिला ने ऐसा करके सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें