फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में कालेज प्रोफेसर के साथ छात्राओं ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कालेज के प्रोफेसर से छात्राओं ने की मारपीट
विज्ञापन

एक छात्रा को ब्लैकमेल करने की नीयत रखने के आरोप
प्रोफेसर ने अपने पद से दिया इस्तीफा, प्रिंसिपल ने की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पंजाबी यूनिवर्सिटी में स्थानीय एक कालेज के प्रोफेसर के साथ कुछ छात्राओं की ओर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। यह मामला उस समय उजागर हुआ जब सोशल मीडिया पर इस संबंधी कुछ लोगों ने कमेंट डाले।इसके बाद प्रोफेसर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कालेज के प्रिंसिपल ने प्रोफेसर द्वारा इस्तीफा देने की पुष्टि कर दी है।
प्रिंसिपल के मुताबिक प्रोफेसर तीन महीने पहले ही एडहाक पर लगा था। आज ई मेल करके उसने इस्तीफा भेज दिया, जिसे उन्होंने तुरंत मंजूर कर लिया। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर के साथ मारपीट हुई है, इस बारे में उन्होंने भी फेसबुक पर ही कुछ लोगों द्वारा डाले कमेंट देखे हैं। बाकी उन्हें इस मामले बारे कुछ नहीं पता। बताया गया प्रोफेसर के साथ पंजाबी यूनिवर्सिटी की गोल मार्केट के पास यूनिवर्सिटी की कुछ छात्राओं ने मारपीट की। उनमें से एक लड़की को प्रोफेसर ब्लैकमेल करने की नीयत रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा को प्रोफेसर के इरादे का पता लग गया और वह उसका मोबाइल छीन कर अपने साथ ले आई। प्रोफेसर के साथ मारपीट में छात्राओं का मौके पर ही मौजूद कुछ छात्रों ने भी साथ दिया। बताया गया कि प्रोफेसर की पगड़ी छात्राएं अपने साथ ले गईं। प्रोफेसर के साथ मारपीट के बाद से ही इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी कमेंट डाल रहे हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि आज के समय में लड़कियों को मजबूती के साथ अपने साथ हो रहे अन्याय खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। कुछ ने तो मारपीट करने वाली छात्राओं की तारीफ भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें