फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी कान्फ्रेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनीम की हत्या कर ढाई लाख लूटने वाला काबू
विज्ञापन

आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू, लूटा कैश व स्कूटर बरामद
एसएसपी ने लोगों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पातड़ां की अनाज मंडी में आढ़ती के मुनीम के गले में चाकू मार कर उसकी हत्या करने के बाद दो लाख 51 हजार का कैश लूटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू व स्कूटर और लूटा कैश बरामद कर लिया गया है।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, एसपी (डी) मनजीत सिंह बराड़ ने शनिवार शाम पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि शुक्रवार को पातड़ां की अनाज मंडी में मलकीत सिंह निवासी पातड़ां की आढ़त की दुकान पर मुनीम के तौर पर काम करते 40 साल के हिशमा राम निवासी बंगा थाना मूनक जिला संगरूर का गले में चाकू मार कर कत्ल कर दिया गया था। दुकान से दो लाख 51 हजार की लूट भी हुई थी। इस मामले को हल करने के लिए टीम बनाई गई। इस टीम ने मुस्तैदी के साथ काम करते हुए केस को हल कर लिया है। इस मामले मं 38 साल के हरविंदर सिंह उर्फ शिंदी निवासी डेरा गोबिंदपुरा शुतराणा थाना पातड़ां को काबू करके उसके पास से लूटे दो लाख 51 हजार रुपये, एक स्कूटर और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि यह वारदात उस समय हुई थी, जब दुकान का मालिक दोपहर के समय रोटी खाने घर गया था। वापसी पर उसने देखा कि उसका मुनीम हिशमा राम खून से लथपथ पड़ा था और दुकान से ढाई लाख से ज्यादा का कैश गायब था। जख्मी मुनीम को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच दौरान सामने आया कि मुनीम के गले पर चाकू से वार करते समय आरोपी के कपड़ों के साथ-साथ लूटे रुपयों पर भी मुनीम का खून लग गया था। आरोपी घबराहट में वारदात के बाद फरार होते समय मौके पर ही दो लाख पांच हजार रुपये गिरा गया था। आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल किया चाकू कुछ दिन पहले ही एक मेले से खरीदा था। आरोपी इस आढ़त की दुकान पर पहले भी आता-जाता रहता था और वह दो बच्चों का पिता है। एसएसपी ने आम लोगों व दुकानदारों से अपील की कि वह अपनी दुकानों व घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं, ताकि अपराधी वारदातों को अंजाम देने से बचें। एसएसपी ने खास तौर से अनाज मंडियों में व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें