फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू छात्रा के साथ बस ड्राइवर ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू छात्रा के साथ बस ड्राइवर ने की छेड़छाड़
विज्ञापन

पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्रा के साथ बस के ड्राइवर की ओर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने मामले की शिकायत यूनिवर्सिटी प्रशासन को कर दी। वीसी बीएस घुम्मन ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर आरोपी बस ड्राइवर महिताब को मामले की जांच पूरी होने तक पद से हटा दिया है। इस बैठक में रजिस्टरार डा. एमएस निझर, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. कुलबीर सिंह ढिल्लों, सिक्योरिटी अफसर कैप्टन गुरतेज सिंह, डायरेक्टर वुमैन स्टडीज सेंटर डा. रितु लहल आदि मौजूद रहे।
वीसी ने सिक्योरिटी अफसर को यूनिवर्सिटी में छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए। वीसी ने साफ किया कि यूनिवर्सिटी में लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा पहल के आधार पर की जाएगी। वीसी ने सिक्योरिटी अफसर से कहा कि उनकी सिक्योरिटी में लगाए गार्ड्स का इस्तेमाल यूनिवर्सिटी की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए किया जाए। इस दौरान वीसी ने अपने पीए अमरजीत सिंह को कहा कि लड़कियों को किसी भी तरह की समस्या होने पर बिना किसी दखलअंदाजी के सीधे उनसे मिलने दिया जाए, ताकि उनकी समस्या का तुरंत निपटारा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी ने सिक्योरिटी अफसर को निर्देश दिए कि यूनिवर्सिटी में खास तौर पर उन हिस्सों में नजर ज्यादा रखी जाए, जिस तरफ छात्राओं का आना-जाना ज्यादा है, ताकि लड़कियां सुरक्षित महसूस कर सकें। वीसी ने स्टाफ को निर्देश दिए कि किसी भी तरह की सैक्सुअल हरासमेंट को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। स्टाफ विभिन्न विभागों में जाकर छात्राओं को इस संबंधी जागरूक करे कि वह अपनी रक्षा करें। वार्डन को भी छात्राओं की सुरक्षा प्रति संवेदनशील रहने की जरूरत है। लड़कियों की सुरक्षा के विषय में कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें