फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के चरित्र पर करता था शक, गर्दन पर छुरा मार किया कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने उसकी गर्दन पर छुरा मार कर कत्ल कर दिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी थाना सिविल लाइन के इंचार्ज एसआई रमनदीप सिंह ने बताया कि फूलो रानी निवासी दारू कुटिया मोहल्ला पटियाला ने बयान दिया है कि उसकी बहन सुनीता (42) की शादी करीब 24 साल पहले दारू कुटिया मोहल्ला के रहने वाले बचन सिंह साथ हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से बचन सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर अकसर दोनों में झगड़ा रहता था और बचन सिंह अपनी पत्नी को मारता-पीटता भी था। एसआई रमनदीप सिंह के मुताबिक करीब महीना भर पहले बचन सिंह ने आफिसर कालोनी पुलिस चौकी में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत भी थी। जिसमें उसने पत्नी पर किसी अन्य पुरुष के साथ नाजायज संबंध रखने के आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस ने बचन सिंह को समझाया था कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते हैं, अगर उसे पत्नी पर शक है तो बैठ कर मामला सुलझाए या फिर अदालत से तलाक ले ले। इसके बाद भी दोनों में नहीं बन पाई। वीरवार को भी दोनों में झगड़ा हो गया और तैश में आए बचन सिंह ने पत्नी की गर्दन में छुरे से जोरदार वार किया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हत्या के आरोप में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


विवाहिता ने की खुदकुशी की कोशिश
पटियाला। ससुरालियों से तंग आकर विवाहिता ने कलाइयों की नसें काट कर सुसाइड की कोशिश की। थाना अनाज मंडी पुलिस ने पति समेत ससुराल परिवार के 10 सदस्यों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए गए बयान में कंचन शर्मा निवासी फैक्टरी एरिया ने बताया उसकी शादी राकेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसे ससुराल परिवार की ओर से परेशान किया जा रहा है। उसे धमकियां दी जाती हैं। इससे तंग आकर उसने कलाई की नस काटकर सुसाइड करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पति राकेश कुमार के अलावा दिनेश शर्मा, राजेश शर्मा, संजीव कुमार, राजीव कुमार, कमला शर्मा, सुशांत कुमार, अशोक कुमार, दविंदर दत्ता और कर्ण दत्त खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें