फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई आठ हजार रुपये रिश्वत लेते काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर। विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज की टीम ने एएसआई को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है। एएसआई पवन कुमार के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिला मोगा के गांव डाला निवासी सुखचैन सिंह ने विजिलेंस टीम को दी शिकायत में बताया था कि उसके भाई अमृतपाल सिंह के दोस्त राहुल राठौड़ के खिलाफ नाबालिग को भगाने के दोष में थाना लक्खोके बहिराम में मामला दर्ज था। मामले में उसके भाई अमृतपाल सिंह को बेवजह फंसाने की साजिश की जा रही थी। एएसआई पवन कुमार उसके भाई अमृतपाल सिंह को इस केस में नामजद न करने के एवज में बार-बार रिश्वत की मांग कर रहा था। इस पर पर उसने विजिलेंस को शिकायत दे दी। विजिलेंस के सीनियर पुलिस कप्तान हरगोबिंद सिंह के नेतृत्व में डीएसपी राजकुमार, इंस्पेक्टर सतप्रेम सिंह, एएसआई किक्कर सिंह, हवलदार बलदेव सिंह, गुरतेज सिंह, जगदीप सिंह की टीम ने एएसआई पवन कुमार को सुखचैन सिंह से आठ हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें