फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर दो गुट भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में चली गोली, एक गंभीर
विज्ञापन

फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में दाखिल, चार के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
गांव बगे वाला में जमीन विवाद को लेकर दो गुट भिड़ गए। एक गुट ने 12 बोर बंदूक से गोली दागकर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। उधर, थाना सदर फिरोजपुर ने सोमवार को जख्मी के भतीजे के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

जगदीप सिंह पुत्र अमरीक सिंह वासी बगे वाला ने पुलिस को बयान दिया कि आरोपियों ने उसपर और उसके चाचा सरवन सिंह वासी बगे वाला पर जानलेवा हमला बोल दिया। दोनों को बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से अपनी 12 बोर बंदूक से सरवन सिंह पर गोली दागी जो उसकी टांग में जाकर लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी हालत में सरवन को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। जगदीप ने बताया कि उसके चाचा का आरोपी सारज सिंह के साथ पुराना जमीन विवाद चल रहा है। इसलिए आरोपियों ने उनपर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने जगदीप सिंह के बयान पर आरोपी जगाग सिंह, लखविंदर सिंह, निर्मल सिंह व सारज सिंह वासी बगे वाला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें