फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के दो व्यक्तियों से 17 लाख से अधिक की नगदी बरामद

Thu, 12 May 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
विज्ञापन
रुपया
विज्ञापन
पुलिस की विशेष नाकाबंदी के दौरान गुजरात के रहने वाले दो व्यक्तियों की कार रोक कर जब तलाशी ली गई, तो उनके पास से 17 लाख से अधिक की नगदी बरामद की गई।
विज्ञापन


इस संबंधी वे तसल्लीबख्श जवाब नहीं दे सके। मौके पर ही पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों को बुला लिया। जिन्होंने नगदी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि थाना अर्बन अस्टेट पुलिस टीम ने राजपुरा-पटियाला रोड पर अर्बन अस्टेट बाईपास के नजदीक विशेष नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग दौरान पटियाला की तरफ से आई एक कार को जब रोक कर जब इसकी तलाशी ली गई, तो इसमें से 17 लाख 26 हजार 400 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी में सवार जिगनेश पटेल और अरविंद भाई टी पटेल निवासी अहमदाबाद गुजरात को जब इस पैसे के बारे में पूछा गया, तो वह कोई तसल्लीबख्श जवाब नहीं दे सके। इस पर इनकम टैक्स विभाग पटियाला के साथ तालमेल करके एएल नायक सहायक डायरेक्टर इनकम टैक्स, जांच पटियाला, नरिंदर शर्मा, संजीव ठाकुर मौके पर बुलाए गए। उन्होंने रकम को कब्जे में लेकर इस संबंधी जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें