फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज के 13 महीने बाद ही लड़की को मारपीट कर ससुरालियों ने घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। अपने परिवार की सहमति के बिना करीब 13 महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली 23 साल की लड़की को समाना में उसके ससुरालियों की ओर से मारपीट करके घर से निकालने का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद विवाहिता की खराब हालत देखकर उसके जेठ-जेठानी ने उसे पास रहते उसके मामा जसविंदर सिंह के घर छोड़ दिया। जहां से लड़की को उसके पिता ने ले जाकर इलाज के लिए समाना के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल समाना में उपचाराधीन रमनदीप कौर ने बताया कि 13 महीने पहले पढ़ाई के दौरान घर वालों के विरोध के बावजूद उसने सुरिंदर सिंह निवासी मछीहटा समाना के साथ शादी कर ली थी। इस शादी से उसका एक ढाई महीने का लड़का भी है। लड़की का आरोप है कि उसका पति नशे की लत का शिकार है। शादी के दो महीने बाद से ही उसके साथ पति और सास की ओर से कोई न कोई मांग को लेकर मारपीट की जा रही थी। उसे ससुरालियों की ओर से घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया जाता था। लड़की के पिता सतपाल ने पुलिस प्रशासन से उसकी बेटी को इंसाफ देने की मांग की है। इस संबंध में सिटी समाना थाना इंचार्ज साहिब सिंह ने कहा कि पीड़ित लड़की रमनदीप कौर के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें