फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंधो के चलते देवर ने भाभी संग निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। थाना बधनी कलां के अधीन पड़ती पुलिस चौंकी लोपों के गांव मीनिया निवासी 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी रिश्तेदार भाभी के साथ मिलकर जहरीली वस्तु निगल ली।उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। खुदकुशी का कारण दोनों में प्रेम संबंध बताए जा रहे है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे पुलिस चौकी लोपों के इंचार्ज एएसआई प्रीतम सिंह के अनुसार बेअंत सिंह (36) वासी गांव मीनियां की पत्नी करीब तीन माह पहले उसके साथ झगड़ा करके अपने मायके परिवार के पास चली गई थी। बेअंत सिंह के अपने रिश्तेदार में भाभी लगती वीरपाल कौर (30) के साथ प्रेम संबंध थे। शनिवार के दिन बेअंत सिंह और वीरपाल कौर ने योजना के तहत जहरीली वस्तु निगल ली, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी का कहना है कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिवार वालों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं मृतका वीरपाल कौर के पति गुरजंट सिंह ने बताया कि बेअंत सिंह उसके मामा का लड़का था और शुक्रवार के दिन वह उसे यह कहकर उधार पैसे ले गया था कि वह अपनी पत्नी को मायके से लेने के लिए जा रहा है। उसे नहीं पता था कि उसकी पत्नी व बेअंत के आपस में संबंध है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि बेअंत ने बधनी कलां में वीरपाल को मिलने के लिए एक कमरा किराए पर ले रखा था और शनिवार के दिन दोनों ने उसी कमरे में खुदकुशी करने की मंशा से जहरीली वस्तु निगली। वीरपाल कौर तीन बच्चों की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें