पटियाला। थाना पसियाना के अधीन पड़ते गांव कलर भैनी के पास सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो नौजवानों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मरने वाले दोनों नौजवान आपस में रिश्तेदार थे। दोनों चाचा-ताया के लड़के थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
लखविंदर सिंह निवासी गांव दूधड़ ने पुलिस को बयान दिया है कि संदीप सिंह (19) गांव दूधड़ अपने चचेरे भाई सुरिंदर सिंह (17) के साथ बाइक पर गांव कलर भैनी के पास से रात करीब आठ बजे गुजर रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनके मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। हादसे में दोनों नौजवानों की गंभीर घायल होने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।