फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाना में जहरीली दवा पीने वाली महिला अध्यापक की मौत, इस वजह से थी परेशान

Tue, 28 May 2019 11:10 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

समाना के तरोड़ा खुर्द की रहने वाली महिला अध्यापक की जहर निगलने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह पंजाब सरकार द्वारा तनख्वाह कम करने के कारण कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। गाजेवाल पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई साहब सिंह ने बताया कि मनप्रीत (32) ने 21 मई को जहर निगल लिया था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

विज्ञापन


इलाज के दौरान अब महिला की मौत हो गई। मनप्रीत कौर ललोछी के स्कूल में पढ़ाती थीं। एसएएस/रमसा अध्यापक यूनियन के प्रदेश प्रधान हरदीप टोडरपुर ने बताया कि जब से पंजाब सरकार ने अध्यापकों की तनख्वाहें कम कर दी थीं तब से मनप्रीत कौर काफी परेशान चल रही थी। पहले उनकी तनख्वाह 40 हजार के करीब थी लेकिन अब सरकार ने 15 हजार पर उन्हें रेगुलर कर दिया था।

पटियाला में पिछले समय के दौरान सरकार के खिलाफ दिए धरने-प्रदर्शनों में भी मनप्रीत कौर ने हिस्सा लिया था। हरदीप टोडरपुर का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं है बल्कि सरकार की ओर से एक महिला अध्यापक का किया गया कत्ल है। हरदीप टोडरपुर ने मांग की कि महिला अध्यापिका के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और सरकार की ओर से जल्द से जल्द अध्यापकों के इस मसले को हल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें