फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक ने बैंक लाकर से 25 तौला सोना गायब होने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक लाकर से 25 तोला सोना गायब
विज्ञापन

पटियाला। एसएसटी नगर निवासी हरी सिंह ने शेरां वाला गेट स्थित एक बैंक शाखा के लाकर में रखा 25 तोला सोना चोरी होने का आरोप लगाया है। हरी सिंह ने इस मामले की शिकायत कोतवाली थाना पुलिस को दी है।एएसआई गुरमेल सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि लाकर से सामान गायब होना संभव नहीं है।
शिकायतकर्ता हरी सिंह व उसके बेटे अमरदेव सिंह ने बताया कि नोटबंदी के दौरान उन्होंने बैंक के लाकर में 25 तोला सोना रखा था। हालांकि कुछ चीजें और भी रखी गई थी, जिन्हें बाद में निकाल लिया था। वह शुक्रवार को बैंक पहुंचे और अपना लाकर खोला तो सोना नहीं था। यह देखकर वह अवाक रह गए। मौके पर अपने बेटे अमरदेव को बुलाया। इस मामले को लेकर बैंक अधिकारियों से बात की तो उन्होंने इसके बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। बैंक अधिकारियों का कहना था कि पहले इस मामले संबंधी लिखित एप्लीकेशन दो। उसके बाद अगली कार्रवाई होगी। हरी सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत संबंधित कोतवाली थाना में कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एजीएम) एसके सिंगला ने कहा कि लाकर से सामान चोरी होना संभव नही है। सिंगला ने बताया कि लाकर की दो चाबियां होती हैं। मास्टर चाबी बैंक के पास होती है, दूसरी चाबी लाकर धारक व्यक्ति के पास रहती है। लाकर दोनों चाबियां लगाकर खोला जाता है। एक चाबी से लाकर नहीं खुलता। इसके अलावा लाकर उसी चाबी से बंद होता है, जो कस्टमर के पास होती है। इस लिए ऐसी घटना होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस को पड़ताल के दौरान बैंक की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें