फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घग्गा के किसान को अफीम की खेती करते पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
घग्गा के किसान को अफीम की खेती करते पकड़ा
विज्ञापन

बिना परमिट खेती करने पर पुलिस ने केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। जिले के घग्गा में एक किसान के घर के आगे क्यारी में अफीम की खेती करने का मामला सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बिना परमिट के अफीम की खेती करने पर आरोपी किसान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही अफीम की खेती को भी नष्ट कर दिया गया है। आरोपी किसान की पहचान सुखपाल के तौर पर हुई है।
पुलिस के मुताबिक जब गुप्त सूचना के आधार पर किसान के घर पर रेड की गई, तो पोस्त के पौधों को डोडे लग चुके थे। अब इनसे भुक्की व अफीम निकालने की तैयारी की जा रही थी। गौरतलब है कि पोस्त के पौधों से ही अफीम निकलती है। पुलिस के मुताबिक यह पहला केस नहीं है। इससे पहले 25 मार्च 2017 को पातड़ां के एक किसान को अफीम की खेती करते पकड़ा गया था। इस किसान से काफी बड़ी मात्रा में डोडे भी मिले थे। पोस्त की खेती के लिए एक्साइज विभाग से मंजूरी लेना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पटियाला से सांसद डा. धर्मवीर गांधी काफी समय से अफीम की खेती पर लगे बैन को हटाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पंजाब में नशे का कारोबार ही इसलिए बढ़ा है कि अफीम की खेती पर रोक लगी है। डा. गांधी के मुताबिक इस बैन के कारण ही पंजाब में शराब की खपत बढ़ी और अन्य कई तरह के नशे आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें