फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को अदायगी न हुई तो 10 से संघर्ष : भांबरी

Thu, 05 May 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए हरिन्दर सिंह भांबरी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी ने मोतिया खान में अपने दफ्तर पर कहा कि कांग्रेस ने पूरे सूबे में कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में किसानों, आढ़तियों और मजदूरों के मेहनताने के लिए संघर्ष शुरू किया था।
विज्ञापन


इसके बाद भी मौजूदा सरकार ने नोटिस नहीं लिया, जिसके लिए कांग्रेस 10 मई से जिला हेडक्वार्टरों पर धरने देकर रोड जाम करेगी।

भांबरी ने कहा कि 35 दिन बीत जाने के बाद भी सूबा सरकार की तरफ से किसानों को फसल का भुगतान नहीं किया जा रहा है और किसान मंडियों में परेशान हो रहे हैं। कांग्रेस ने जब बीस दिन पहले सूबे भर की अनाज मंडियों में जाकर किसानों के लिए आवाज बुलंद की तो प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिया था कि कुछ दिनों में किसानों को फसल की अदायगी आढ़तियों के खातों में डाल दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि 10 मई तक किसानों को फसल का भुगतान न किया गया तो वह जिला मुख्यालय, जीटी रोड और ट्रेनों का चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ सीनियर कांग्रेसी नेता बलवंत राय, जिला उपाध्यक्ष आनंद पनेसर और जिला कैशियर रविंदर रवि राजेवाल मौजूद थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें