फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे : कैप्टन

Sun, 12 Jun 2016 03:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कैप्टन अमर‌िंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यहां एलान किया कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के कर्जों का निपटारा करने के लिए स्थायी हल निकाला जाएगा। ताकि इस समस्या का एक बार में ही हल हो जाए और किसी भी किसान को आत्महत्या करने जैसा कदम न उठाना पड़े। वह शहर में पटियाला जिले के पार्टी वर्करों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि उन्होंने पंजाब में अपने पिछले कार्यकाल दौरान 75 हजार करोड़ के कर्ज माफ किए थे। साल 2017 के विधानसभा चुनावों में भी अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो इसी तरह से समस्या का समाधान किया जाएगा। 

उन्होंने माना कि यह मुश्किल काम है, लेकिन उन्होंने इसे एक चुनौती के तौर पर लिया है। क्योंकि वह किसानों को इस तरह से आत्महत्याएं करते नहीं देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो किसान पूरे देश को अनाज देकर उन्हें पालते हैं, वहीं कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्याएं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि पंजाब में पिछले 9 सालों के दौरान व्यापार और उद्योग ने भी काफी घाटे सहे हैं और ज्यादातर औद्योगिक इकाइयां या तो बंद हो गईं या पंजाब से पलायन कर गईं। इससे रोजगार के अवसर मिलने बंद हो गए, वहीं रेवेन्यू का भी नुकसान हुआ। इसलिए पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर उद्योगों को विशेष छूट दी जाएंगी।

साथ ही कैप्टन ने पंजाब के हरेक परिवार को एक जॉब देने का अपना वादा भी दोहराया। कैप्टन ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी कल्याणकारी योजनाओं के लिए ज्यादा ग्रांटें दी जाएंगी। शगुन स्कीम तहत राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपये और बुढ़ापा, विधवा और हैंडीकेप पेंशन बढ़ाकर 2000 रुपये महीना की जाएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री ब्रहम मोहिंदरा, लाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें