फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: ठंड बढ़ी... पंजाब में दिन और रात के तापमान में गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब में ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को दिन व रात दोनों के तापमान में कमी दर्ज की गई है। जहां दिन के पारे में 0.3 डिग्री की कमी देखने को मिली, वहीं न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल दिन व रात का तापमान सामान्य के नजदीक बना हुआ है।
पंजाब में शुक्रवार को सबसे अधिक 33.9 डिग्री का तापमान फरीदकोट का रहा, वहीं सबसे कम 12 डिग्री का तापमान बलौवाल सौनखेड़ी का दर्ज किया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन पंजाब का मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। पंजाब के प्रमुख शहरों में अमृतसर का तापमान 31.2 डिग्री, लुधियाना का 30.4, पटियाला का 32.5, पठानकोट का 30.6, बठिंडा का 31.4, फरीदकोट का 31.5, गुरदासपुर का 30.5, एसबीएस नगर का 30.5, बरनाला का 31.3, फतेहगढ़ साहिब का 31.4, फिरोजपुर का 31.6, जालंधर का 30.5 व रोपड़ का 30.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर का न्यूनतम तापमान 15.6, लुधियाना का 14.4, पटियाला का भी 14.4, पठानकोट का 14.0, बठिंडा का 15.4, फरीदकोट का 14.5, गुरदासपुर का 17.0, बरनाला का 14.7, जालंधर का 13.5, मोगा का 13.7 और रोपड़ का 12.1 डिग्री रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें