पटियाला। अखिल भारतीय जाट महासभा की ओर से मंगलवार को यहां कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंद्र कौर को जाट महासभा महिला विंग पंजाब की प्रधान नियुक्त किया गया। जयइंद्र कौर इस ओहदे पर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू की जगह नियुक्त हुए। इस मौके नियुक्ति पत्र देने की रस्म जाट महासभा पंजाब के प्रधान एवं अखिल भारतीय जाट महासभा के सीनियर उप प्रधान हरपाल सिंह हरपुरा और जयइंद्र कौर के भाई रणइंद्र सिंह ने संयुक्त तौर पर अदा की।
इस मौके जयइंद्र कौर ने अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रधान एवं पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत सभी ओहदेदारों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह मिली इस बड़ी जिम्मेदारी को पूरी मेहननत व लगन के साथ निभाएंगे और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़कर जाट महासभा पंजाब की चड़दीकला के लिए दिन-रात मेहनत करते रहेंगे।