फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला के धर्मपुरा बाजार में पैसों के लेनदेन में चली गोलियां, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। शहर के धर्मपुरा बाजार में शुक्रवार देर शाम पैसों के लेनदेन को लेकर फर्नीचर का काम करने वाले परमिंदर सिंह माटा पर एक व्यक्ति ने गोलियां चला दी। इनमें से एक गोली माटा की बाजू में लगी, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। तत्काल घायल को सरकारी राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन

संबंधित थाना कोतवाली पुलिस के मुताबिक देर शाम भीड़ भाड़ वाले धर्मपुरा बाजार में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने इसी इलाके के रहने वाले परमिंदर सिंह माटा पर गोलियां चला दीं। इस दौरान एक गोली परमिंदर सिंह की बाजू में लगी, जिससे वह घायल हो गया और इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ हनी घोड़ा के तौर पर हुई है।
वह पटियाला के खालसा मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का फर्नीचर का काम करने वाले परमिंदर सिंह माटा के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उसने भरे बाजार इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद वहां से एक सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें