फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: भाजपा युवा मोर्चा का पंजाब के सेहत मंत्री की रिहायश के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-डायरिया फैलने के लिए प्रशासन व सरकार जिम्मेदार: जयइंद्र कौर
विज्ञापन

-डायरिया से मरने वालों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। भाजपा युवा मोर्चा ने मंगलवार को पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंद्र कौर की अगुवाई में पंजाब के सेहत मंत्री डाॅ. बलबीर सिंह की रिहायश के बाहर रोष प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। जय इंद्र कौर ने कहा कि आज पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं की हालात बेहद खराब हो चुकी है, लेकिन पंजाब सरकार और सेहत मंत्री इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पटियाला के गांव अलीपुर अराइयां में डायरिया की चपेट में आने के कारण कई लोग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं और मौतें भी हो रही हैं। इसके विपरीत सेहत मंत्री दावे कर रहे हैं कि डायरिया के खिलाफ लड़ने के इंतजाम पूरे हैं और सरकार इलाका निवासियों के साथ खड़ी है। इसके अतिरिक्त डायरिया पीड़ित बच्चे की मां डॉक्टरों के आगे इलाज की भीख मांगती रही, लेकिन अफसोस डॉक्टरों ने महिला की एक न सुनी और बच्चे ने अपनी जान गंवा दी।
विज्ञापन

जय इंद्र कौर ने कहा कि अलीपुर में डायरिया फैलने का मुख्य कारण पीने के पानी में सीवरेज के पानी का मिक्स होना है। इस कारण इलाके में तेजी से डायरिया फैल गया। आगे कहा कि आए दिन पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में बिजली का गुल होना आम है जबकि राजिंदरा पंजाब का प्रमुख अस्पताल है, रोजाना बड़ी गिनती में मरीज दूर-दूर से इलाज के लिए यहां आते हैं, लेकिन बुरे हालात के कारण उन्हें विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार गर्मियों के दिनों में अस्पताल के एसी काम करना बंद कर देते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि डायरिया से मरने वालों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए। लापरवाही करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा नगर निगम की टीमों को तैनात किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें